टैक्सी से उतार बीच सड़क पर लॉरी में गैंग रेप, पीड़िता की हालत गंभीर

कोलकाता: शहर में महिला की अस्मत पर फिर हमला हुआ है. रविवार की रात साढ़े दस बजे के करीब खिदिरपुर पुल के पास बस के इंतजार में खड़ी हावड़ा की 21 साल की युवती का कार में बैठे अपराधियों ने पहले अपहरण किया और सुनसान जगह पर ले जा कर लॉरी में पांच लोगों ने […]

कोलकाता: शहर में महिला की अस्मत पर फिर हमला हुआ है. रविवार की रात साढ़े दस बजे के करीब खिदिरपुर पुल के पास बस के इंतजार में खड़ी हावड़ा की 21 साल की युवती का कार में बैठे अपराधियों ने पहले अपहरण किया और सुनसान जगह पर ले जा कर लॉरी में पांच लोगों ने उससे गैंग रेप किया.

अपराधी युवती को बाद में बाबू घाट के पास फेंक कर फरार हो गये. पीड़िता किसी तरह हावड़ा स्टेशन पहुंची और फोन पर परिजनों को घटना की जानकारी दी. उसे पहले हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया. पीड़िता की नाजुक हालत को देखते हुए बाद में उसे दक्षिण कोलकाता के निजी अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस ने गैंग रेप की प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में वाटगंज थाने की पुलिस ने खिदिरपुर के बाबूबाजार से मोहम्मद हमीद को गिरफ्तार किया है.

गैंग रेप की प्राथमिकी
हावड़ा पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने हावड़ा अस्पताल में प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह साउथ सिटी मॉल की एक दुकान में सेल्स गर्ल के तौर पर काम करती है. रविवार को काम से छुट्टी मिलने के बाद बस पकड़ने के लिए वह मॉल के नीचे खड़ी थी. अचानक उसकी दो सहेलियां टैक्सी से पार्क सर्कस की तरफ जा रही थी, लिहाजा कुछ दूर तक उसने उसे अपनी टैक्सी में लिफ्ट दे दिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पार्क सर्कस के पास पहुंचने पर वह टैक्सी चालक से अतिरिक्त रुपये लेकर उसे हावड़ा चलने का आग्रह किया. आरोप है कि चालक उसे हावड़ा ले जाने की जगह खिदिरपुर चौराहे के पास उतार कर चला गया. लिहाजा वह वहां से हावड़ा की बस लेने के लिए खिदिरपुर क्रासिंग के पास खड़ी थी. इसी बीच, एक कार उसके पास आ कर रुकी और उसमें से दो युवक उसके पास आये और चाकू दिखाकर उसे कार के अंदर खींच लिया. कार के अंदर खींचने के साथ उसके हाथ से बदमाशों ने मोबाइल भी छीन लिया.

पीड़िता का कहना है कि कार में कुछ दूर तक ले जाने के बाद भीड़भाड़ होने के कारण बदमाश अपनी कार एक मैदान में ले गये. वहां खड़ी एक लॉरी में उसे चढ़ा कर उसके साथ सभी ने दुष्कर्म किया. इसके बाद बदमाशों ने उसे बाबू घाट के पास सुनसान सड़क के किनारे फेंक दिया. सुबह 4 बजे होश में आने के बाद वह वहां से किसी तरह हावड़ा पहुंची. वहां 15 नंबर प्लेटफॉर्म के पास पहुंच कर उसने अपनी मां को फोन किया. मां का फोन नहीं मिलने पर उसने अपने मौसा को फोन किया. उसका परिवार उलबेरिया के कुलगछिया से हावड़ा पहुंचा और उसे हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया. पीड़िता को अब बेल व्यू क्लिनिक में भरती कराया गया है.

पीड़िता की हालत गंभीर

पीड़िता की गंभीर हालत देखते हुए एसएसकेएम अस्पताल में भरती कराया जा सकता है. पुलिस ने शुरुआत में जीरो एफआइआर दर्ज की. बाद में मामला दूसरे थाने को ट्रांसफर कर दिया.

एक को हिरासत में लिया
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव कांति घोष ने बताया कि पीड़िता से कोलकाता पुलिस की बात नहीं हो पायी है. उसके परिवार के बयान के आधार पर वाटगंज थाने की पुलिस ने गैंग रेप का मामला दर्ज किया है. घटना के समय पीड़िता के मोबाइल का टावर लोकेशन व सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद लेकर मामले की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. इस घटना से उसका संबंध होने पर उसे गिरफ्तार किया जायेगा.

हाल की दुष्कर्म की घटनाएं
25 व 27 अक्तूबर: मध्यमग्राम में किशोरी के साथ दो बार सामूहिक दुष्कर्म

17 दिसंबर : गरफा में शरण देने के नाम पर पड़ोसी बच्ची से दुष्कर्म

22 दिसंबर : रीपन स्ट्रीट स्थित घर लौट रहीकिशोरी को कार में खींच कर दुष्कर्म

रात भर सड़क पर बेहोश पड़ी रही
रात भर वह सड़क पर बेहोश पड़ी रही, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया. यहां तक कि सोमवार सुबह जब होश में आयी, तब भी किसी ने उसकी मदद नहीं की. अकेले स्टीमर में बैठी और हुगली नदी पार कर हावड़ा पहुंची. इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भरती कराया.

मध्यमग्राम दुष्कर्म कांड की जांच करेंगी दमयंती सेन
कोलकाता: कलकत्ता हाइकोर्ट ने महिला आइपीएस अधिकारी दमयंती सेन के नेतृत्व में मध्यमग्राम सामूहिक दुष्कर्म कांड व पीड़ित लड़की की कथित हत्या के मामले की जांच कराने संबंधी राज्य सरकार के सुझाव को स्वीकार कर लिया है. दमयंती सेन ने ही सनसनीखेज पार्क स्ट्रीट सामूहिक बलात्कार मामले का खुलासा किया था, और मामले में राज्य सरकार की किरकिरी के बाद उन्हें कोलकाता पुलिस मुख्यालय से तबादला कर दिया गया था. सोमवार को राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए हाइकोर्ट के जज दीपंकर दत्ता कि अदालत जांच की निगरानी करे. साथ ही कोर्ट ने निर्देश में कहा कि दमयंती सेन 10 फरवरी से पहले अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंप दें. इसी दिन मामले पर अगली सुनवाई होगी. गौरतलब है कि राज्य के महाधिवक्ता बिमल चटर्जी ने पिछले शुक्रवार को न्यायमूर्ति दत्ता के सामने कहा था कि यदि अदालत की इजाजत हो तो दमयंती सेन को जांच का जिम्मा दिया जा सकता है. दमयंती सेन इस समय सीआइडी में उप महानिरीक्षक हैं और वर्ष 2012 के आरंभ में पार्क स्ट्रीट इलाके में एक चलती कार में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा किया था. इसके बाद उन्हें पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज बैरकपुर स्थानांतरित किया गया था. बाद में उन्हें दाजिर्लिंग रेंज का उप महानिरीक्षक बनाया गया और पिछले वर्ष अगस्त में फिर तबादला करके सीआइडी का उप महानिरीक्षक बनाया गया. ज्ञात हो कि लड़की के पिता ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करके लड़की की हत्या के मामले की जांच सीबीआइ से कराने की गुहार लगायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >