बऊबाजार में मकान का विवाद, किरायेदार ने प्रमोटर को घोंप दिया चाकू

कोलकाता: बऊबाजार के 10ए, कपालीतल्ला लेन में गुरुवार दोपहर को मकान खाली करने के विवाद में एक किरायेदार ने प्रमोटर को चाकू घोंप दिया. घायल प्रमोटर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया है. किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के अनुसार, किरायेदार संजय अग्रवाल (45) का प्रमोटर ज्ञान मुरारका (45) से विवाद […]

कोलकाता: बऊबाजार के 10ए, कपालीतल्ला लेन में गुरुवार दोपहर को मकान खाली करने के विवाद में एक किरायेदार ने प्रमोटर को चाकू घोंप दिया. घायल प्रमोटर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया है. किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया गया.

जानकारी के अनुसार, किरायेदार संजय अग्रवाल (45) का प्रमोटर ज्ञान मुरारका (45) से विवाद चल रहा है. बताया जा रहा है कि उसे कमरा खाली करने के लिए धमकी मिल रही थी. प्रमोटर ज्ञान न्यू अलीपुर इलाके के बुढ़ो शिवतल्ला मेन रोड में रहते हैं. किरायेदार संजय अग्रवाल 10ए, कपालीतल्ला में बने मकान के पहले तल्ले में रहता था.

लेकिन मकान बनने के कारण रानी रासमणि रोड में दूसरी जगह पर अस्थायी तौर पर रहने लगा था. नया मकान बनने के कारण सभी किरायेदारों को दूसरी जगह जाने को कहा गया था. लेकिन आपस में समझौता नहीं होने के कारण संजय बऊबाजार वाले मकान में स्थित अपना कमरा नहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, नये मकान बनने के कारण सभी किरायेदारों को रुपये लेकर कमरा छोड़ देने के लिए कहा गया था. लेकिन नये बनने वाले मकान में कमरा लेने वाले किरायेदारों को अतिरिक्त रकम देने पर कमरे के बदले कमरा देने की बात कही गयी थी. इसी बीच, आपस में समझौता नहीं होने के कारण संजय अग्रवाल का प्रमोटर ज्ञान के साथ कुछ दिनों से कहासुनी हो रही थी.

लोगों का आरोप है कि प्रमोटर ज्ञान किरायेदार संजय को बिना उचित मुआवजा दिये जबरन कमरा खाली करने की कई दिनों से धमकी दे रहा था. गुरुवार को दोनों के बीच मामला ज्यादा उलझ गया और संजय ने ज्ञान के पेट के निचले हिस्से में चाकू घोंप दिया. बचाव करने के दौरान ज्ञान की हथेली भी चाकू से कट गयी. जख्मी हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बतायी है. संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव कांति घोष ने बताया कि बऊबाजार थाने के पास ही घटना होने से तत्काल आरोपी किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे शुक्रवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जायेगा. पुलिस ने संजय के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >