बीमार सुचित्रा को देखने अस्पताल पहुंचे विपक्ष के नेता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और माकपा नेता सूर्यकांत मिश्रा आज निजी अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध अभिनेत्री सुचित्रा सेन को देखने पहुंचे. मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को कहा, मैंने अभिनेत्री का इलाज कर रहे फिजिशियन (चिकित्सक) से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मिश्रा ने कहा कि […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और माकपा नेता सूर्यकांत मिश्रा आज निजी अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध अभिनेत्री सुचित्रा सेन को देखने पहुंचे. मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को कहा, मैंने अभिनेत्री का इलाज कर रहे फिजिशियन (चिकित्सक) से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.

मिश्रा ने कहा कि चिकित्सक ने उन्हें बताया कि उनकी हालत अभी भी गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है. उन्हें अभी भी ऑक्सीजन दी जा रही है. 82 वर्षीय अभिनेत्री को 23 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था, उनके श्वसन तंत्र में संक्रमण फैल गया था और उनके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो रहा था इसलिए उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई बार अस्पताल का दौरा कर चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >