कोलकाता: माकपा के पोलितब्यूरो के सदस्य बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए खतरनाक होगा उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस का भाजपा के साथ गुप्त समझौता है.
भट्टाचार्य ने कहा कि हमें पता है कि मनमोहन सिंह उनकी नीतियों के कारण सत्ता में फिर से वापस नहीं आएंगे.उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सत्ता में आते हैं तो यह देश के लिए खतरनाक होगा.पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस का भाजपा के साथ गुप्त समझौता है, लेकिन वे खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं.
