सुचित्रा की हालत स्थिर, देखने पहुंचीं मुख्यमंत्री

कोलकाता : 23 दिसंबर से महानगर के बेलव्यू नर्सिग होम में भरती मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा सेन की हालत स्थिर बनी हुई है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार, अभी भी वह खतरे से बाहर नहीं हैं.वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार की शाम को अस्पताल पहुंचीं तथा सुचित्रासेन के साथ मुलाकात की. बाद में सुश्री बनर्जी ने अपने […]

कोलकाता : 23 दिसंबर से महानगर के बेलव्यू नर्सिग होम में भरती मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा सेन की हालत स्थिर बनी हुई है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार, अभी भी वह खतरे से बाहर नहीं हैं.वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार की शाम को अस्पताल पहुंचीं तथा सुचित्रासेन के साथ मुलाकात की. बाद में सुश्री बनर्जी ने अपने फेसबुक में लिखा कि वह दो दिन पहले सुचित्र सेन को देखने गयी थी. उस समय उनकी हालत संकटजनक था, लेकिन महानायिका ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी. लगभग 25 वर्षो तक महानायिका किसी से भी मुलाकात नहीं थी.

वह बहुत ही गर्वित हैं कि उन्हें महानायिका से मिलने का मौका मिला. वह आशा करती हैं कि महानायिका शीघ्र स्वस्थ हो जायेंगी. रविवार को अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि उनका रक्तचाप और नब्ज की गति सामान्य है और उनकी फिजियोथेरैपी चल रही है. उनके इलाज के लिए गठित मेडिकल टीम में शामिल डॉ सुब्रत मैत्र ने बताया कि इलाज का उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है. पिछले दिनों के मुकाबले उनकी स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है.

रविवार को उन्होंने हल्का नाश्ता भी किया. पर, उनके रक्त में शूगर की मात्र थोड़ी सी बढ़ गयी है. पिछले दिन के मुकाबले उनके ऑक्सीजन संतृप्ति (ऑक्सीजन सैचरेशन) में बेहतरी हुई है, लेकिन इसके बावजूद उस पर हम लोग लगातार नजर रख रहे हैं. डॉ मैत्र के अनुसार, वह होश में हैं, लेकिन बेहद कमजोर हैं. उनकी उम्र एवं उनकी शारीरिक स्थिति के मद्देनजर हम लोग लगातार उन पर नजर रखे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >