हावड़ा के एक ही परिवार के 7 मरे

हावड़ा: हावड़ा के शिवपुर से नेपाल घुमने गये एक ही परिवार के सात सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गयी, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गये. घटना मंगलवार रात उस समय घटी, जब परिवार के सभी सदस्य जीप से काठमांडो लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग पशुपति नाथ […]

हावड़ा: हावड़ा के शिवपुर से नेपाल घुमने गये एक ही परिवार के सात सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गयी, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गये. घटना मंगलवार रात उस समय घटी, जब परिवार के सभी सदस्य जीप से काठमांडो लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग पशुपति नाथ मंदिर का दर्शन कर लौट रहे थे. पोखरा के पास जीप अनियंत्रित होकर 300 फीट नीचे खाई से होते हुए शारदा नदी में गिर गयी. घटनास्थल पर ही सात सदस्यों ने दम तोड़ दिया.

जबकि घायल तीन सदस्यों को पोखरा के लक्ष्मी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. इस दुर्घटना में परिवार के मुखिया के अलावा उनकी पत्नी, दो बेटी, दो नातिन व एक नाती की मौत हुई है.

25 दिसंबर को नेपाल रवाना हुआ था परिवार
परिवार के 10 सदस्य 25 दिसंबर को हावड़ा स्टेशन से रक्सौल एक्सप्रेस से रवाना हुए थे. रक्सौल से वे नेपाल पहुंचे. 31 दिसंबर को पशुपति नाथ मंदिर का दर्शन करने के बाद यह सभी लोग जीप से काठमांडो लौट रहे थे. बताया जाता है कि मंगलवार रात 11.30 बजे जीप की गति काफी अधिक थी. इस दौरान जीप का पहिया फिसल गया.

चालक जीप को नियंत्रित नहीं कर सका. जीप तीन सौ फीट खाई से होते हुए शारदा नदी में गिर पड़ी. रात तकरीबन एक बजे घायल रवि त्रिपाठी ने फोन पर इसकी जानकारी विनय कुमार तिवारी के बेटे नवनीत तिवारी को दी. यह खबर मिलते ही तिवारी परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी. बुधवार सुबह नवनीत तिवारी व दामाद के भाई लोकनाथ त्रिपाठी नेपाल के लिए रवाना हो गये. घटना की खबर मिलते ही मंत्री अरूप राय, मेयर डॉ रथीन चक्रवर्ती, पार्षद शैलेश राय मौके पर पहुंचे. श्री राय ने कहा कि, वर्ष के पहले दिन एक दुखद घटना घटी है. सरकार की नजर पूरी घटना पर है. उन्होंने कहा कि, शवों को जल्द यहां लाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है.

इनकी मौत हो गयी
मृतकों में विनय कुमार तिवारी(58), कमलावती तिवारी(55), नीलम त्रिपाठी(38), डॉ पूनम दूबे (35), नेहा त्रिपाठी(20), हेमंत त्रिपाठी (15) व श्रेयाशी दूबे(5) शामिल हैं.

जो घायल हुए हैं
हादसे में रवि त्रिपाठी (42), सतेंद्र दूबे (38) व हनी दूबे(10) घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >