रविवार से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, सात लोग बैठ सकते हैं

कोलकाता: राज्य के परिवहन विभाग ने गंगासागर, दुर्गापुर, मालदह, बालुरघाट तथा शांतिनिकेतन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की है. अगले रविवार को कोलकाता से गंगासागर, सोमवार को कोलकाता से दुर्गापुर, बुधवार को कोलकाता-मालदा-बालुरघाट तथा शनिवार को कोलकाता—शांतिनिकेतन के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जायेगी. राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र व परिवहन […]

कोलकाता: राज्य के परिवहन विभाग ने गंगासागर, दुर्गापुर, मालदह, बालुरघाट तथा शांतिनिकेतन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की है. अगले रविवार को कोलकाता से गंगासागर, सोमवार को कोलकाता से दुर्गापुर, बुधवार को कोलकाता-मालदा-बालुरघाट तथा शनिवार को कोलकाता—शांतिनिकेतन के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जायेगी.

राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र व परिवहन सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ने शुक्रवार को परिवहन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व पवन हंस के बीच समझौता हुआ है. राज्य सरकार पवन हंस का प्रति माह 50 लाख रुपये का भुगतान करती है.

इसी पवन हंस की सेवा का इस्तेमाल आम लोगों के लिए किया जायेगा. यह दो इंजन का हेलीकॉप्टर है. इस सेवा के लिए बीएपीएल मार्के टिंग करेगा तथा ऑनलाइन टिकट बुकिंग करेगा. एक हेलीकॉप्टर में सात लोगों के बैठने की सुविधा है. फिलहाल एक हेलीकॉप्टर से ही उड़ान सेवा शुरू की जायेगी, लेकिन बाद में मांग बढ़ने के बाद और भी हेलीकॉप्टर के सेवा ली जायेगी. उन्होंने हा कि कृष्णनगर व बहरमपुर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शीघ्र शुरू की जायेगी तथा मायापुर व हल्दिया के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की योजना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >