कोलकाता : शहर के दक्षिणी इलाके मटियाबुर्ज में स्थित एक भवन के कपड़ा गोदाम में आज भयंकर आग लग गयी. अग्निशमन सूत्रों ने बताया कि गोदाम में सुबह छह बज कर पांच मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद 15 दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेज दिया गया.
सूत्रों ने बताया कि वहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. विस्तृत ब्यौरे की अभी प्रतीक्षा है. आग पर आंशिक रुप से काबू पा लिया गया है. यहां खिड़कियों से धुंआ निकलते हुए देखा जा सकता है.
जबर्दस्त धुंआ उठने के कारण दमकल कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आग पर काबू पाने के लिए उन्होंने खिड़कियों को तोड़ दिया. संकरी सड़क के कारण भवन तक पहुंचने के लिए भी दमकल कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
