कोलकाता : इएम बाइपास के निकट धापा डंपिंग ग्राउंट के निकट माठपुकुर में रविवार दोपहर तृणमूल के दो गुट फिर से आपस में उलझ पड़े. इस मामले में दोनों पक्ष के तरफ कुल चार लोग घायल हुए हैं.
सभी को स्थानीय अस्पताल में भरती किया गया है. पुलिस के मुताबिक माठपुकुर इलाके में जीवन साहा व शंभुनाथ काउ नामक तृणमूल के दो गुट है. जो इलाके में अक्सर कब्जा करने को लेकर आपस में उलझते रहते है. शंभुनाथ काउ के जेल जाने के बाद से उनके इलाके में कब्जा करने के लिए अक्सर जीवन साहा के समर्थक शंभुनाथ के समर्थक के साथ उलझते रहते है. रविवार को दोनों समर्थक फिर से आपस में उलझ पड़े. इस मामले में चार समर्थक घायल हुए है.
घायल समर्थकों का आरोप है कि जीवन साहा ग्रुप के तृणमूल समर्थक उनके इलाके से प्रमोटिंग व हप्ता वसूली के लिए अक्सर उन पर हंगामा कर इलाके में कब्जा करने की कोशिश करते रहते है. पुलिस को सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती. इस घटना के बाद प्रगति मैदान थाने की पुलिस की तरफ से इलाके में पुलिस पिकेट बैठा दी गयी है.
