मालदा: एक महिला को दुष्कर्मी से बचाने गये एक युवक को गोली मार दी गयी. उक्त युवक महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था. बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब यह घटना कालियाचक थाना के मास्टरपाड़ा इलाके में घटी. घायल युवक का नाम आमिनुल इस्लाम है. उसे तुरंत मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल में भरती कराया गया. बाद में डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे कोलकाता के लिए रेफर कर दिया.
घायल आमिनुल ने पुलिस को बताया कि वह 11 बजे के करीब अपनी जमीन देख कर वह घर लौट रहा था.उसी समय एक निजर्न स्थान में बदरुजमां नामक एक युवक एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था. उसने तुरंत मौके पर पहुंच कर महिला को बचाने की कोशिश की.
दुष्कर्मी ने तुरंत अपनी बंदूक निकाल उसे धमकाया कि यदि वह लोगों को बुलाने की कोशिश की तो उसे गोली मार देगा. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था, तभी उसने आमिनुल पर गोली चला दी. सीने के बांयी ओर उसे गोली लगी. गोली की आवाज सुन कर गांव के लोग वहां पहुंचे.
लोगों को देख दुष्मर्की वहां से भाग निकला. घटना की खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गयी. बदरुजमां के घर पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन वह घर पर नहीं मिला. इस घटना के बाद वह महिला भी फरार हो गयी. जिसके साथ वह दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था. उक्त महिला को भी पुलिस खोज रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दुष्कर्मी की तलाश में पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है.
