सैर कराने के बहाने दुष्कर्म

कोलकाता: महानगर में तीन घंटे तक टैक्सी से सैर कराने के बाद मैदान इलाके में खाली मैदान में 18 वर्षीय एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगा है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद साजिर आलम (19) को रंगे हाथों मैदान इलाके से गिरफ्तार किया. आरोपी युवक एक […]

कोलकाता: महानगर में तीन घंटे तक टैक्सी से सैर कराने के बाद मैदान इलाके में खाली मैदान में 18 वर्षीय एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगा है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद साजिर आलम (19) को रंगे हाथों मैदान इलाके से गिरफ्तार किया. आरोपी युवक एक टैक्सी चालक का बेटा है, और हाल ही में बिहार से तपसिया सेकेंड लेन में अपने पिता के पास रहने आया था. घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को संदेह होने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे. तभी पीड़िता ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया.

क्या था मामला
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह तपसिया प्रथम लेन में रहती है. उसके इलाके के पास सेकेंड लेन में मोहम्मद साजिर रहता है. हाल ही में वह बिहार से महानगर आया था और कुछ दिन पहले साजिर से उसकी दोस्ती हुई थी.

बातों ही बातों में साजिर ने महानगर में नया होने की बात कहते हुए उसके साथ महानगर घुमने की इच्छा जाहिर की. सोमवार को दोनों शाम करीब सात बजे टैक्सी में महानगर घूमने निकले थे. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रात 11 बजे तक दोनों महानगर के विभिन्न हिस्सों में घूमे फिर एकांत जगह देख कर साजिर मैदान इलाके में उसके साथ टैक्सी से उतर गया.

मैदान इलाके में घटी घटना
इसके बाद अचानक उसे जबरन एक खाली जगह में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं इस घटना पर मैदान इलाके के पुलिस कियॉस्क के कर्मियों ने अधिकारियों को बताया कि देर रात 11 बजे दो जोड़े को एकांत में बैठे देखा गया था. कुछ देर बाद वे गायब थे. पास जाने पर दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा गया. इसके बाद पीड़िता ने युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने की शिकायत की. घटना की शिकायत के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी. वहीं इस मामले में पीड़िता के घरवालों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रोजाना शाम सात से 12 बजे तक कहीं काम करने के लिए घर से निकल जाती थी. वारदात की रात दोनों कैसे एक साथ पहुंचे इसका उन्हें कुछ भी पता नहीं. मैदान थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >