कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं विशेषकर प्याज के दाम में लगातार वृद्धि पर चिंता जताई है. पार्टी का कहना है कि दाम बढ़ने से अगस्त में मुद्रास्फीति एक बार फिर छह महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गई है जिससे आम आदमी के लिये परेशानी खड़ी हो गई.
तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद डेरेक ओ‘ब्रायन ने कहा ‘‘आम आदमी को थोक मूलय सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) जैसे आंकड़ों से कोई लेना देना नहीं है. उनका आलू, प्याज के दाम से ज्यादा सरोकार है.’’
ब्रायन ने कहा कि डब्ल्यूपीआई और सीपीआई के बजाय सरकार को एपीआई यानी आलू प्याज इंडेक्स को ठीक करना चाहिये. उन्होंने कहा ‘‘संसद में महंगाई पर चर्चा में कई घंटे खर्च हो जाते हैं, वित्त मंत्री अपने जवाब में महंगाई कम करने का आश्वासन देते हैं लेकिन यह सब बेकार साबित होता है.
