सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश से सरकार सख्ती से निपटेगी: ममता

सरिशा, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से उनकी सरकार सख्ती से निपटेगी. दक्षिण 24 परगना जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की भारी मौजूदगी में ममता ने कहा, ‘‘हमने कभी भी दंगों या सांप्रदायिक सद्भाव का समर्थन नहीं किया […]

सरिशा, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से उनकी सरकार सख्ती से निपटेगी.

दक्षिण 24 परगना जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की भारी मौजूदगी में ममता ने कहा, ‘‘हमने कभी भी दंगों या सांप्रदायिक सद्भाव का समर्थन नहीं किया है और हम ऐसे किसी भी तत्व को नहीं छोड़ेंगे जो सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करेगा.’‘ममता ने कहा कि उनकी सरकार मुसलमानों के पिछड़ेपन को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है.

उन्होंने लोगों को धार्मिक भेदभाव में शामिल होने के खिलाफ भी आगाह किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दंगाइयों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करतीं क्योंकि वह सांप्रदायिक दंगों की प्रकृति से उस वक्त भली-भांति परिचित हुई थीं जब 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद पैदा हुए तनाव में वह सड़कों पर घूमती थीं. ममता ने कहा, ‘‘हिंदू और मुसलमान एक साथ पूजा करते हैं. हम एक साथ जश्न मनाएंगे और शांतिपूर्ण तरीके से एक साथ रहेंगे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >