सीएम का जिलों का दौरा आज से

कोलकाता: राज्य के विभिन्न जिलों में विकास की योजनाओं पर हुए कार्य का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर जिलों के दौरे पर रवाना होने जा रही है. मंगलवार को उत्तर 24 पगरना जिले से मुख्यमंत्री का यह जिला दौरा शुरू होगा. उत्तर 24 परगना जिले में बारासात में मुख्यमंत्री सबसे […]

कोलकाता: राज्य के विभिन्न जिलों में विकास की योजनाओं पर हुए कार्य का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर जिलों के दौरे पर रवाना होने जा रही है. मंगलवार को उत्तर 24 पगरना जिले से मुख्यमंत्री का यह जिला दौरा शुरू होगा. उत्तर 24 परगना जिले में बारासात में मुख्यमंत्री सबसे पहले यहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी और उसके बाद वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगी. उत्तर 24 परगना जिले के दौरे के बाद वह बुधवार को दक्षिण 24 परगना जिले में रहेंगी और वहां जोका में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद सरिसा में जनसभा को संबोधित करेंगी.

इसी प्रकार, 12 सितंबर को वह हावड़ा के शरत सदन में जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी और हावड़ा जिले के पांचला में जनसभा को संबोधित करेंगी.

जानकारी के अनुसार, दुर्गापूजा के पहले वह राज्य के करीब 10 जिलों के दौरे पर जायेंगी और पूजा खत्म होते ही वह एक बार फिर जिलों के दौरे पर रवाना होंगी और बाकी सभी जिलों का दौरा करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >