झाड़ग्राम से हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार

कोलकाता/झाड़ग्राम: कई गैर जमानती मामलों में वांछित एक हार्डकोर माओवादी को रविवार को पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा क्षेत्र पर स्थित झाड़ग्राम के जंगल से गिरफ्तार किया गया है. झाड़ग्राम एसपी भारती घोष ने कहा कि रात भर चलाये गये छापा अभियान के दौरान चुनाराम तुड़ू उर्फ चतू को गिरफ्तार किया गया है. भाकपा (माओवादी) के जयंत […]

कोलकाता/झाड़ग्राम: कई गैर जमानती मामलों में वांछित एक हार्डकोर माओवादी को रविवार को पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा क्षेत्र पर स्थित झाड़ग्राम के जंगल से गिरफ्तार किया गया है.

झाड़ग्राम एसपी भारती घोष ने कहा कि रात भर चलाये गये छापा अभियान के दौरान चुनाराम तुड़ू उर्फ चतू को गिरफ्तार किया गया है. भाकपा (माओवादी) के जयंत स्क्वायड का सक्रिय सदस्य बताये जा रहे तुड़ू के पास से एक 9 एमएम पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किये गये हैं.

हत्या के कई मामलों में शामिल आरोपी पर हत्या, राजद्रोह व पुलिस पर गोली चलाने सहित कई गैर जमानती वारंट जारी किये गये हैं. तुड़ू पर 2011 में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता रवींद्र नाथ मिश्र, पुलिस कांस्टेबल शंकर हेंबरम व माकपा के एक स्थानीय कमेटी सचिव बाबूलाल महतो की हत्या में हाथ होने का आरोप है. 2010 में बकसोल में माकपा कार्यकर्ता मदन महतो की हत्या में भी उसका हाथ बताया जाता है.

एसपी घोष ने बताया कि झाड़ग्राम के बीरीहाटी जंगल में पुलिस पर गोली चलाने के मामले में भी चुनाराम वांछित है. झाड़ग्राम पुलिस द्वारा चलाये गये एक अन्य छापे में लव कुश जंगल इलाके से एक सिंगल बैरल गन व 18 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >