मैं ममता की साड़ी धोकर मंत्री नहीं बना : अधीर रंजन चौधरी

कोलकाता : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के बीचवाकयुद्धबढ़ता ही जा रहा है. दोनों पार्टियों के नेता चौंकाने वाली बयानबाजी कर रहे हैं. केंद्र में राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि वे मंत्री हैं, तो अपनी वजह से ना कि ममता बनर्जी की साड़ी धोकर मंत्रीबने हैं.उन्होंने कहा कि प्रदेश […]

कोलकाता : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के बीचवाकयुद्धबढ़ता ही जा रहा है. दोनों पार्टियों के नेता चौंकाने वाली बयानबाजी कर रहे हैं.

केंद्र में राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि वे मंत्री हैं, तो अपनी वजह से ना कि ममता बनर्जी की साड़ी धोकर मंत्रीबने हैं.उन्होंने कहा कि प्रदेश में तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी एक दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हैं जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है.

चौधरी ने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं लेकिन उनके खिलाफ दोनों एकजुट हो गये थे.चौधरी ने कहा कि एक पत्रकार ने उनसे कहा कि उनपर एक आपराधिक मामला चल रहा है, लेकिन मैं मंत्री हूं तो अपनी वजह से ना कि ममता बनर्जी के एहसानों की वजह से. चौधरी बंगाल में काफी ताकतवर नेता माने जाते हैं और मुर्शिदाबाद जिले में उनकी पैठ काफी अच्छी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >