17 दागी भी चुनावी मैदान में

कोलकाता: पं चायत चुनाव का दो चरण पूरा हो चुका है. पहला चरण तो शांतिपूर्ण रहा, पर दूसरे चरण में जम कर खूनखराबा हुआ और वोट के नाम पर कई लोगों की बलि चढ़ी. 19 जुलाई को तीसरे चरण में दक्षिण 24 परगना समेत राज्य के कई जिलों में वोट डाले जायेंगे. 10 दलों के […]

कोलकाता: पं चायत चुनाव का दो चरण पूरा हो चुका है. पहला चरण तो शांतिपूर्ण रहा, पर दूसरे चरण में जम कर खूनखराबा हुआ और वोट के नाम पर कई लोगों की बलि चढ़ी. 19 जुलाई को तीसरे चरण में दक्षिण 24 परगना समेत राज्य के कई जिलों में वोट डाले जायेंगे.

10 दलों के 353 उम्मीदवार
दक्षिण 24 परगना राज्य का सबसे बड़ा जिला है. यहां जिला परिषद के चुनाव के लिए 10 राजनीतिक दलों के 353 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 17 दागी उम्मीदवार हैं. वेस्ट बंगाल इलेक्शन वॉच नामक संस्था के अनुसार इन 17 में से सबसे अधिक सात उम्मीदवार तृणमूल के हैं, जबकि चार माकपा, तीन एसयूसीआइ व एक-एक कांग्रेस, भाजपा व आरएसपी के हैं. संस्था के राज्य संयोजक विप्लव हलीम के अनुसार इन सबके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, चोरी, महिलाओं पर अत्याचार जैसे संगीन मामले दर्ज हैं.

श्री हलीम ने बताया कि चौथे चरण में वीरभूम जिले में होनेवाले पंचायत चुनाव में 152 प्रत्याशी जिला परिषद के लिए मैदान में हैं. उनमें तृणमूल के चार व माकपा और फॉरवर्ड ब्लॉक के एक-एक उम्मीदवार के खिलाफ कई प्रकार आपराधिक मामले दर्ज हैं. श्री हलीम ने बताया कि राजनीतिक दल सत्ता में विकेंद्रीकरण की बातें करते हैं, पर आपराधिक चरित्र के लोगों को उम्मीदवार बना कर यह कैसे संभव है.

उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी खराब है कि संगीनों के साये में चुनाव करवाना पड़ रहा है. यह नागरिक समाज व लोकतंत्र के लिए खतरनाक सिग्नल है. उन्होंने कहा कि एक अच्छी बात यह देखने को मिली रही है कि इस बार कम उम्र के लोग व विवाहिता बड़ी संख्या में हिस्सा ले रही हैं. दक्षिण 24 परगना के 353 में से 161 उम्मीदवारों की उम्र 21-40 के बीच है. वहीं 142 उम्मीदवार की उम्र 41-60 वर्ष के बीच है. केवल तीन उम्मीदवार ही 70 वर्ष से अधिक के हैं. श्री हलीम ने कहता कि चुनाव आयोग ने वोटरों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने पर अधिक जोर दिया है, जो अच्छी बात तो है, पर हमें यह सोचना होगा कि आखिर ऐसी स्थिति उत्पन्न कैसे हुई. वैसे इलेक्शन वाच के पास उन उम्मीदवारों का कोई आंकड़ा नहीं है, जो डर से घर से बाहर जिंदगी गुजार रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >