बिहार में छात्रों की मौत, मानव संसाधन मंत्रालय हालात का जायजा लेगा

नई दिल्ली : बिहार में ‘मिडडे मील’ के सेवन के बाद 11 छात्रों की मौत की पृष्ठभूमि में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हालात का जायजा लेने आज अपने एक वरिष्ठ अधिकारी को वहां भेजा. मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि देश में मिडडे मील कार्यक्रम की निगरानी कर रहे मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अमरजित […]

नई दिल्ली : बिहार में ‘मिडडे मील’ के सेवन के बाद 11 छात्रों की मौत की पृष्ठभूमि में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हालात का जायजा लेने आज अपने एक वरिष्ठ अधिकारी को वहां भेजा.

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि देश में मिडडे मील कार्यक्रम की निगरानी कर रहे मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अमरजित सिंह को घटना के बाद हालात का जायजा लेने बिहार भेजा गया है. बिहार के सारण जिले में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में परोसे गए मिडडे मील का सेवन करने के बाद 11 छात्रों की मौत हो गई जबकि 48 अन्य बीमार पड़ गए.

मिडडे मील में छात्रों को चावल, दाल और सोयाबीन परोसा गया था. इसके सेवन के तुरंत बाद बच्चे बीमार हो गए. मुख्यमंत्री कार्याल के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

सूत्रों ने बताया कि फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी का एक दल जांच में मदद करेगा. जांच सारण प्रमंडल के आयुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक करेंगे. कुमार ने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >