ये हैं वाममोर्चा के 16 उम्मीदवार, माकपा के सुजन चक्रवर्ती व बिप्लव भट्ट भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

वाममोर्चा के चेयरमैन बिमान बसु ने बुधवार की शाम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित माकपा के मुख्यालय अलीमुद्दीन स्ट्रीट में 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की.

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के पहले जहां भाजपा व तृणमूल कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है. इसी कड़ी में वाममोर्चा की तरफ से गुरुवार को इस बार लोकसभा चुनाव में युवा चेहरों पर भरोसा रखते हुए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गयी.

माकपा मुख्यालय में जारी हुई वाममोर्चा के उम्मीदवारों की लिस्ट

वाममोर्चा के चेयरमैन बिमान बसु ने बुधवार की शाम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित माकपा के मुख्यालय अलीमुद्दीन स्ट्रीट में 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. इसमें 14 नये चेहरों पर भरोसा करते हुए वाममोर्चा की तरफ से इस बार इन्हें चुनावी मैदान में उतारा गया है.

वाममोर्चा के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

उम्मीदवार का नामलोकसभा क्षेत्रपार्टी का नाम
कूचबिहार (एससी)नीतीश चंद्र रॉयऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
जलपाईगुड़ी (एससी)देबराज बर्मनमाकपा
बालुरघाटजयदेब सिद्धांतआरएसपी
कृष्णानगरएसएम सादीमाकपा
दमदमसुजन चक्रवर्तीमाकपा
जादवपुरश्रीजन भट्टाचार्यमाकपा
कोलकाता दक्षिणसियारा शाह हलीम (महिला)माकपा
हावड़ासब्यसाची चटर्जीमाकपा
श्रीरामपुरदीपसिता धरमाकपा
हुगलीमनोदीप घोषमाकपा
तमलुकसायन बनर्जीमाकपा
मेदिनीपुरबिप्लव भट्टमाकपा
बांकुड़ानीलांजन दासगुप्तामाकपा
बिष्णुपुर (एससी)शीतल कईबर्तमाकपा
बर्धमान पूर्व (एससी)नीरब खांमाकपा
आसनसोलजहांआरा खान (महिला)माकपा

बाकी उम्मीदवारों की घोषणा सोमवार तक

बिमान बसु ने कहा कि अगले दो दिनों के बाद फिर से वाममोर्चा के घटक दल फिर से मीटिंग में बैठेंगे, इसके बाद सोमवार तक शेष उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >