मेट्रो में युवती से छेड़खानी आरोपी युवक गिरफ्तार

कोलकाता : गिरीश पार्क मेट्रो स्टेशन में 25 वर्षीया युवती से छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया. घटना गिरीश पार्क मेट्रो स्टेशन में रात आठ बजे की है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद शाहिद नामक आरोपी युवक को पकड़ कर गिरीश पार्क थाने की पुलिस के हवाले कर […]

कोलकाता : गिरीश पार्क मेट्रो स्टेशन में 25 वर्षीया युवती से छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया. घटना गिरीश पार्क मेट्रो स्टेशन में रात आठ बजे की है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद शाहिद नामक आरोपी युवक को पकड़ कर गिरीश पार्क थाने की पुलिस के हवाले कर दिया.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह प्लेटफॉर्म से ट्रेन में सवार हो रही थी. उसके पीछे एक युवक उसके साथ ट्रेन में सवार हो रहा था. इसी दौरान वह अश्लील हरकत करने लगा. चेतावनी देने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. इसके बाद उसने रेलवे पुलिस से इसकी शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को प्लेटफॉर्म में तैनात रेलवे पुलिस के जवानों ने पकड़ कर गिरीश पार्क थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >