विस्फोट में बच्चे की मौत

खालधारी मल्लिकपाड़ा लेन की घटना, एक बच्चा घायल कोलकाता : नादियाल इलाके में गेंद समझ कर बम से खेलने के दौरान विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया. घटना पोर्ट इलाके के नादियाल थाना अंतर्गत खालधारी मल्लिक पाड़ा लेन में बुधवार रात की है. मृत बच्चे का नाम आमीर […]

खालधारी मल्लिकपाड़ा लेन की घटना, एक बच्चा घायल

कोलकाता : नादियाल इलाके में गेंद समझ कर बम से खेलने के दौरान विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया. घटना पोर्ट इलाके के नादियाल थाना अंतर्गत खालधारी मल्लिक पाड़ा लेन में बुधवार रात की है. मृत बच्चे का नाम आमीर अली पाइक (6) है, जबकि जख्मी बच्चे का नाम शाहनवाज मल्लिक (8) है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों बच्चे किसी वस्तु को गेंद समझ कर उससे खेल रहे थे. अचानक उसमें विस्फोट होने से दोनों बच्चे जख्मी हो गये. दोनों को एसएसकेएम अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सा के दौरान आमीर अली पाइक की मौत हो गयी. वहीं घटना में घायल दूसरे बच्चे शाहनवाज को घर भेज दिया गया. बच्चे जिसे गेंद समझ कर खेल रहे थे वह असल में क्या था पुलिस इसकी जांच में जुटी है. बारूद के नमूने संग्रह कर उसे लैब में भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >