हथियार के साथ दो कुख्यात गिरफ्तार

बशीरहाट : उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट थाना अंतर्गत भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती अंचल के नकुआदाहा इलाके से पुलिस ने गुरुवार तड़के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया. दोनों के नाम संजय सिंह और रबिउल इस्लाम हैं. दोनों के पास से कारतूस भर्ती दो रिवॉल्वर बरामद की गयी. साथ ही पुलिस ने उनके पास से दस […]

बशीरहाट : उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट थाना अंतर्गत भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती अंचल के नकुआदाहा इलाके से पुलिस ने गुरुवार तड़के दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया. दोनों के नाम संजय सिंह और रबिउल इस्लाम हैं. दोनों के पास से कारतूस भर्ती दो रिवॉल्वर बरामद की गयी. साथ ही पुलिस ने उनके पास से दस लीटर मादक पदार्थ बरामद किया.

सूत्रों के मुताबिक बशीरहाट जिला पुलिस अधीक्षक कंकर प्रसाद बारुई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंदन घोष, एसडीपीओ अभिजीत सिन्हा महापात्र, थाना प्रभारी प्रेमाशीष चट्टराज के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने अभियान चलाया था. गुप्त सूचना के आधार पर सीमावर्ती अंचल नकुआदाहा से दोनों को दबोचा गया. पुलिस का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ जिले के कई थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >