प्रेमी पर प्रेमिका को ब्लैकमेल करने का आरोप

दोनों के बीच कई दिनों से चल रहा था प्रेम संबंध बनगांव : बकाया पैसा वापस मांगने गयी महिला की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने व उसकी हत्या की धमकी देने का आरोप एक व्यक्ति पर लगा है. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ बनगांव थाने में शिकायत दर्ज करायी है. आरोपी बनगांव के […]

दोनों के बीच कई दिनों से चल रहा था प्रेम संबंध

बनगांव : बकाया पैसा वापस मांगने गयी महिला की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने व उसकी हत्या की धमकी देने का आरोप एक व्यक्ति पर लगा है. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ बनगांव थाने में शिकायत दर्ज करायी है. आरोपी बनगांव के दासपाड़ा का रहने वाला है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार तीन साल पहले मिलन और पीड़िता का परिचय हुआ था. कुछ दिन में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया. इस दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने. बताया गया कि इस दौरान दोनों कई बार रुपयों व कीमती आभूषणों को आदान-प्रदान हुआ था. महिला का आरोप है कि मिलन ने उससे थोड़-थोड़ा कर सात लाख रुपये ले लिये. इसके बाद दूसरे राज्य में काम करने चला गया.

कुछ महीने बाद मिलन जब वापस लौटा तो महिला उससे अपने रुपये मांगे. आरोप है कि वह रुपया वापस देने के बजाय उल्टे पैसा मांगने लगा. साथ ही पैसा नहीं देने पर उसका आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी देने लगा. उसके बाद पीड़ित महिला ने अभियुक्त मिलन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >