डकैती की साजिश रचते चार बदमाश गिरफ्तार

कोलकाता : विधाननगर की खुफिया पुलिस की टीम ने सॉल्टलेक में डकैती की साजिश रचते चार डकैतों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से धारदार हथियार और डकैती में इस्तेमाल होने वाले लोहे के अन्य उपकरण बरामद किये हैं. शुक्रवार को चारों को विधाननगर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में […]

कोलकाता : विधाननगर की खुफिया पुलिस की टीम ने सॉल्टलेक में डकैती की साजिश रचते चार डकैतों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से धारदार हथियार और डकैती में इस्तेमाल होने वाले लोहे के अन्य उपकरण बरामद किये हैं. शुक्रवार को चारों को विधाननगर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की देर रात डकैत केष्टोपुर से सॉल्टलेक गये थे. हालांकि पुलिस को उनके पहुंचने की पहले ही मिल चुकी थी और डकैतों के सॉल्टलेक में प्रवेश करते ही उन्हें दबोच लिया. बाद में चारों आरोपितों को विधाननगर पूर्व थाने के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >