कूड़ेदान में मिला नवजात का शव

आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 25 एवं 26 के मध्य हाईड्रेन के निकट कूड़ेदान में एक नवजात का शव पाये जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों विशेष कर रेलपार की महिलाओं में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया. सूचना पाकर बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार, राहगीर कूड़ेदान के […]

आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 25 एवं 26 के मध्य हाईड्रेन के निकट कूड़ेदान में एक नवजात का शव पाये जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों विशेष कर रेलपार की महिलाओं में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया. सूचना पाकर बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार, राहगीर कूड़ेदान के पास पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. फैज ए आम फांड़ी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में ले लिया.

नवजात को वहां किसने फेंका, उसकी मौत जन्म के समय ही हुई या कूड़ेदान में फेंके जाने के बाद हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पार्षद नूर रफत परवीन ने कहा कि वह स्थल वार्ड 25 एवं 26 के बीच का है. उन्हें सूचना मिली कि हाईड्रेन के निकट एक नवजात का शव मिला है. वार्ड पार्षद नसीम अंसारी ने घटना को अमानवीय बताते हुए कड़ी निंदा की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >