ऑनलाइन साइट पर मोबाइल बेचने का प्रलोभन देकर ठगे 98 हजार

पीड़ित ने आनंदपुर थाने में दर्ज करायी शिकायत कोलकाता : ऑनलाइन साइट पर मोबाइल बेचने का प्रलोभन देकर एक युवक से 98 हजार रुपये ठग लिये. घटना आनंदपुर इलाके की है. पीड़ित युवक का नाम सैकत मित्रा है. इस घटना के बाद उन्होंने आनंदपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में उन्होंने पुलिस को […]

पीड़ित ने आनंदपुर थाने में दर्ज करायी शिकायत

कोलकाता : ऑनलाइन साइट पर मोबाइल बेचने का प्रलोभन देकर एक युवक से 98 हजार रुपये ठग लिये. घटना आनंदपुर इलाके की है. पीड़ित युवक का नाम सैकत मित्रा है. इस घटना के बाद उन्होंने आनंदपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन पुराना सामान बेचने की एक साइट पर उन्होंने कीमती मोबाइल सिर्फ 98 हजार रुपये में मिलने का विज्ञापन देखा.
इसे बेचनेवाले से संपर्क करने पर विक्रेता ने उसे दो मोबाइल नंबर से क्यूआर कोड भेजा. पीड़ित का कहना है कि उसने रुपये भेज दिये, इसके बावजूद उसे मोबाइल नहीं मिला. इसके साथ मोबाइल का विज्ञापन भी उस साइट से आरोपी ने हटा दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जिन अकाउंट में रुपये भेजे गये, उसे सुराग बना कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >