बाघ की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता : वन विभाग के अधिकारियों ने इएम बाईपास स्थित एक होटल में छापामारी कर जंगली जानवरों के खालों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से एक बाघ की खाल भी बरामद की गयी है. गिरफ्तार लोगों के नाम अनिंद्य मुखर्जी (52), इब्राहिम मंडल (42) और […]

कोलकाता : वन विभाग के अधिकारियों ने इएम बाईपास स्थित एक होटल में छापामारी कर जंगली जानवरों के खालों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से एक बाघ की खाल भी बरामद की गयी है. गिरफ्तार लोगों के नाम अनिंद्य मुखर्जी (52), इब्राहिम मंडल (42) और तारक हाल्दर (57) हैं.

वन विभाग ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को वन विभाग को मिली एक गुप्त सूचना के बाद कोलकाता पुलिस के सहयोग से ईएम बाईपास स्थित होटल के एक कमरे में तलाशी अभियान चलाया गया.

तलाशी के दौरान एक बैग से बाघ की खाल बरामद की गयी. पुलिस के अनुसार, तीनों इस खाल को किसी को बेचने के उद्देश्य से यहां ठहरे हुए थे. पुलिस का अनुमान है कि इस मामले में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >