गला दबा कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हाबरा : उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा में एक युवक ने शराब के ठेक पर हुए विवाद के बाद अपने ही साथी की गला दबा कर हत्या कर दी. मृतक का नाम भजन बताया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. […]

हाबरा : उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा में एक युवक ने शराब के ठेक पर हुए विवाद के बाद अपने ही साथी की गला दबा कर हत्या कर दी. मृतक का नाम भजन बताया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने शिकायत के आधार कार्रवाई करते हुए रात में अभियुक्त झंटू उर्फ बालाजी (26) को गिरफ्तार कर लिया. वह वह हाबरा के बानीपुर हेतना कॉलोनी इलाके का रहनेवाला है.
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर इलाके के शराब के अड्डे पर झंटू और भजन शराब पी रहा था. उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों झगड़ने लगे. कुछ देर में ही मामला इतना बढ़ गया कि झंटू ने वहां रखे एक लोहे के रॉड से भजन के सिर पर मार दिया. उसके बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर वहां से फरार हो गया. वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी हाबरा थाने की पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >