हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद व 50 हजार जुर्माना

कोलकाता : सियालदह कोर्ट के न्यायाधीश ने मंगलवार को सबूत व गवाहों के आधार पर हत्या के दो आरोपियों अभिजीत चक्रवर्ती उर्फ अभि (21) व मोहम्मद वसीम (28) को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुना दी. इसके साथ ही दोनों को 50-50 हजार रुपये जुर्माना चुकाने का भी निर्देश दिया है. गौरतलब है […]

कोलकाता : सियालदह कोर्ट के न्यायाधीश ने मंगलवार को सबूत व गवाहों के आधार पर हत्या के दो आरोपियों अभिजीत चक्रवर्ती उर्फ अभि (21) व मोहम्मद वसीम (28) को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुना दी. इसके साथ ही दोनों को 50-50 हजार रुपये जुर्माना चुकाने का भी निर्देश दिया है.

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के जून महीने में सुभाष सरोवर में आशीष सरदार (30) नामक प्रगति मैदान निवासी युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फूलबागान थाने की पुलिस ने अभिजीत चक्रवर्ती उर्फ अभि (21) और मोहम्मद वसीम (28) नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >