पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर अब्दुल जब्बार

एनजेपी पुलिस थाना अंतर्गत कश्मीर कॉलोनी से पकड़ाया सिलीगुड़ी : रात के अंधेरे में चोरी करने गया एक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. यह वाकया शुक्रवार रात को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एनजेपी थाना अंतर्गत कश्मीर कॉलोनी इलाके में हुआ. गिरफ्तार चोर का नाम अब्दुल जब्बार बताया गया है. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी […]

एनजेपी पुलिस थाना अंतर्गत कश्मीर कॉलोनी से पकड़ाया

सिलीगुड़ी : रात के अंधेरे में चोरी करने गया एक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. यह वाकया शुक्रवार रात को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एनजेपी थाना अंतर्गत कश्मीर कॉलोनी इलाके में हुआ. गिरफ्तार चोर का नाम अब्दुल जब्बार बताया गया है. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनजेपी थाना पुलिस लंबे समय से जब्बार की तलाश कर रही थी.
उसके खिलाफ पहले से ही एनजेपी थाने में चोरी के कई मामले दर्ज है. शुक्रवार रात को जब्बार कश्मीर कॉलोनी के एक घर में खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था. उसी वक्त वह इलाके के लोगों के हत्थे चढ़ गया. इलाके के लोगों ने ही पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. खबर मिलते ही एनजेपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जब्बार को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को जब्बार को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >