15 किलो गांजा व फेंसिडील की 100 बोतलें जब्त

कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाकों में अभियान चलाकर 15 किलो गांजा और फेंसिडिल की 100 बोतलें बरामद की हैं. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात बॉर्डर आउट पोस्ट मामा-भगीना अंतर्गत सोलादरी-बागदा ट्रैक की पुलिया के पास बीएसएफ ने तलाशी अभियान चलाया. वहां से प्लास्टिक का एक बैग बरामद किया गया, […]

कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाकों में अभियान चलाकर 15 किलो गांजा और फेंसिडिल की 100 बोतलें बरामद की हैं. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात बॉर्डर आउट पोस्ट मामा-भगीना अंतर्गत सोलादरी-बागदा ट्रैक की पुलिया के पास बीएसएफ ने तलाशी अभियान चलाया.

वहां से प्लास्टिक का एक बैग बरामद किया गया, जिसमें 15 किलो गांजा मिला. गुरुवार की रात को ही बॉर्डर आउट पोस्ट कंचनथार इलाके में चलाये गये अभियान में बीएसएफ ने फेंसिडिल की 100 बोतलें बरामद कीं. पिछले तीन दिनों में सीमावर्ती इलाकों में चलाये अभियानों में साउथ बंगाल फ्रंटियर बीएसएफ ने 21 किलो गांजा और फेंसिडिल की 2723 बोतलें जब्त की हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >