दो भाइयों के विवाद में हस्तक्षेप करने आये पड़ोसी की पत्नी को मारी गोली

घटनास्थल पर ही हो गयी महिला की मौत नदिया के धुबुलिया टीबी अस्पताल कॉलोनी की है घटना कल्याणी : नदिया के धुबुलिया टीबी अस्पताल कॉलोनी में रविवार रात दो भाइयों के बीच झगड़े के दौरान बीचबचाव को आये पड़ोसी की पत्नी को एक भाई ने गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो […]

घटनास्थल पर ही हो गयी महिला की मौत

नदिया के धुबुलिया टीबी अस्पताल कॉलोनी की है घटना
कल्याणी : नदिया के धुबुलिया टीबी अस्पताल कॉलोनी में रविवार रात दो भाइयों के बीच झगड़े के दौरान बीचबचाव को आये पड़ोसी की पत्नी को एक भाई ने गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतका के परिजनों ने शव को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतका का नाम रूमा सरकार उर्फ ​​शेली (23) है. पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 11.30 बजे सोमनाथ उर्फ ​​राजू का अपने भाई स्वदेश के साथ विवाद हुआ. शोर-गुल सुन कर पड़ोस के लोग वहां जुट गये. इसी दौरान बीचबचाव को आये पड़ोस, प्रकाश सरकार की पत्नी को स्वदेश ने गोली मार दी.
मृतका के पति प्रकाश सरकार उर्फ ​​गोविंदा का आरोप है कि स्व���ेश इलाके का कुख्यात है. बताया गया है कि जुए के पैसे बांटने को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी.
पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. उसने महिला को गोली मारी अथवा झगड़े के दौरान अचानक चली गोली उसे लग गयी, इसका पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >