कोलकाता: महानगर के दो अलग जगहों पर घटे दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पुलिस ने कहीं शिक्षक को गिरफ्तार किया तो कहीं बहू से दुष्कर्म की कोशिश में ससुर को गिरफ्तार किया गया. दोनों ही मामलों की शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पहली घटना पोस्ता इलाके में रविवार शाम को घटी. पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने थाने में शिकायत में अधिकारियों को बताया कि उनके घर में उनके ससुर कुछ दिनों से उन्हें गलत निगाहों से देखता था. कई बार इन हरकतों को नजरंदाज करने के बावजूद वह अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा था.
रविवार शाम घर में किसी को नहीं देख कर उनके ससुर उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा. किसी तरह शोर मचाने पर आसपास के लोग आये तब जाकर वह बच सकी.
जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराने का मन बनाया. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया. दूसरी घटना यादवपुर इलाके के प्रिंस गुलाम मोहम्मद साह रोड में एक घर के अंदर सोमवार दोपहर को घटी. पुलिस के मुताबिक यहां नौ वर्षीय एक नाबालिग छात्रा को पढ़ाने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोप के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शिक्षक का नाम मधुसूदन नस्कर बताया गया है. वह पास के इलाके के झिलमिल बस्ती का रहने वाला है. पीड़ित छात्रा ने घरवालों को बताया कि वह घर के अंदर अकेले कमरे में पढ़ रही थी. अचानक शिक्षक उनके ऊपर झपटा और अभद्र आचरण करने लगा. छात्रा की शिकायत को समझ कर घरवालों ने यादवपुर थाने की पुलिस को खबर दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जायेगा. इस घटना के कारण इलाके में काफी रोष का माहौल व्याप्त रहा.
बेहला के एक हॉल के अंदर युवतियों से छेड़खानी
कोलकाता: हॉल के अंदर दो युवतियों के साथ छेड़खानी करने का विरोध कर रहे युवकों की पिटाई करने के आरोप में बेहला थाने की पुलिस ने दो मनचलों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम विजय दास और शेख अकरम है. घटना के बाद पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना बेहला इलाके के एक प्रसिद्ध हॉल के अंदर घटी. यहां दो दोस्तों के साथ दो युवतियां किक फिल्म की इवनिंग शो देख रही थी. पीड़ित युवतियों का आरोप है कि हॉल में शुरुआत से हीं पिछली सीट पर बैठे दोनों लड़के उन्हें परेशान कर रहे थे. कुछ देर के बाद युवतियों के साथ बैठे दोनों दोस्तों ने उन दोनों मनचलों के हरकतों का विरोध किया तो दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसे देखने पर सभी हॉल प्रबंधन ने बेहला थाने की पुलिस को इसकी खबर दी. जिसके बाद विजय व शेख अकरम को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जायेगा.
