छात्रा का दावा: दो युवकों‍ ने किया अपहरण, फिर छोड़ा

हावड़ा : एक छात्रा ने आरोप लगाया कि स्कूल से घर जाने के दौरान दो युवकों ने उसका अपहरण किया था, हालांकि उसके चीखने से वे छोड़कर भाग निकले. घटना शनिवार दोपहर 1.30 बजे बेलूर थाना अंतर्गत लिलुआ डॉनबास्को गली स्थित एक स्कूल के सामने हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. स्कूल […]

हावड़ा : एक छात्रा ने आरोप लगाया कि स्कूल से घर जाने के दौरान दो युवकों ने उसका अपहरण किया था, हालांकि उसके चीखने से वे छोड़कर भाग निकले. घटना शनिवार दोपहर 1.30 बजे बेलूर थाना अंतर्गत लिलुआ डॉनबास्को गली स्थित एक स्कूल के सामने हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. स्कूल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

आखिर, दिनदहाड़े व डॉन बास्को जैसी तंग गली में एक छात्रा का अपहरण हो गया और इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी, यह बात पुलिस को थोड़ी अटपटी लग रही है. छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस सभी जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. छात्रा के बयान के अनुसार वह करीब 1.30 बजे स्कूल से निकली. स्कूल से कुछ दूरी पर (रोसबड गली) दो युवक बाइक से पहुंचे.

दोनों एक ही बाइक पर सवार थे. पीछे बैठा युवक उतरा व छात्रा को नशीली दवाई स्प्रे कर मदहोश कर दिया. इसके बाद छात्रा को बाइक पर बैठाया व लिलुआ स्टेशन रोड होते हुए चंदन हॉल के पास पहुंचे. छात्रा ने बताया कि चीखने पर अपहरणकर्ताओं ने उसे बाइक से नीचे फेंक दिया व भाग निकले. पुलिस छात्रा के बयान के अाधार पर जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है.

छात्रा का बयान सच है या झूठ, इस बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने बताया कि जांच जारी है. जांच पूरी नहीं होने तक कुछ भी बताना संभव नहीं है. छात्रा की तबियत बिगड़ गयी है. तबियत सुधार होते ही फिर से पूछताछ की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >