भगदड़ में एक कांवरिये की मौत, 50 घायल

अजय विद्यार्थी हुगली: सिंगुर के कमारकुंडू रेल गेट के पास भगदड़ में एक महिला कांवरिये की मौत हो गयी और करीब 50 लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों व स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों की मदद से घायलों को सिंगुर के ग्रामीण अस्पताल में भरती कराया गया है. मृतक कांवरिये की पहचान नहीं हो पायी है. […]

अजय विद्यार्थी

हुगली: सिंगुर के कमारकुंडू रेल गेट के पास भगदड़ में एक महिला कांवरिये की मौत हो गयी और करीब 50 लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों व स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों की मदद से घायलों को सिंगुर के ग्रामीण अस्पताल में भरती कराया गया है. मृतक कांवरिये की पहचान नहीं हो पायी है. उसकी उम्र 35-40 के बीच बतायी जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12.30 बजे कमारकुंडू गेट पर रेल गेट बंद था. वैद्यबाटी के निमई तीर्थ घाट से गंगा जल लेकर भारी संख्या में कांवरिये तारकेश्वर जा रहे थे. वे वैद्यबाटी-तारकेश्वर रोड पकड़कर कमारकुंडू पहुंचे, लेकिन रेल गेट गिरे रहने के कारण कांवरियों की भीड़ गेट पर एकत्रित हो गयी और गेट खुलते ही तारकेश्वर से गाड़ियों की लाइन व वैद्यबाटी से कांवरियों की भीड़ एक साथ लाइन पार करने लगी. इससे मची धक्कामुक्की में कई लोग गिर पड़े और उन पर चढ़ कर लोग पार होने लगे.

भगदड़ में एक महिला तीर्थयात्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चंदनगर के एसडीपीओ सैकत घोष और सिंगुर थाने के पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे. उनकी निगरानी में घायलों को सिंगुर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया. कांवरियों का आरोप है कि पर्याप्त संख्या में पुलिस व जीआरपी के जवान नहीं रहने के कारण ही यह दुर्घटना घटी. दूसरी ओर, मृतक महिला के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए श्रीरामपुर स्थित वाल्स अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >