नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, महिला गिरफ्तार

कोलकाता : एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से 71 हजार 962 रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला का नाम पौलमी बसु (29) है. वह जादवपुर इलाके की रहनेवाली है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि एक विज्ञापन देखकर उसने दिये […]

कोलकाता : एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से 71 हजार 962 रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला का नाम पौलमी बसु (29) है. वह जादवपुर इलाके की रहनेवाली है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि एक विज्ञापन देखकर उसने दिये गये नंबर पर फोन किया.

फोन किसी महिला ने उठाया. पीड़िता का आरोप है कि उसे फोन पर एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का दावा किया गया. इसके बदले उससे कुल 71 हजार 962 रुपये लिये गये. रुपये देने के बावजूद नौकरी नहीं मिलने पर उसने महिला से संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया. इसके बाद पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. आरोपी महिला को जादवपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.

प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि यह महिला गरियाहाट इलाके में नकली जॉब रैकेट खोलकर इसी तरीके से काफी बेरोजगार लोगों को ठग चुकी है. इस गिरोह में और कौन उसके साथ है, पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >