मोबाइल दुकान में चोरी मामले में चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : मोबाइल दुकान में चोरी मामले में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की एनजेपी थाना ने शनिवार रात चार लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम पंकज बसाक, प्रदीप दास, राहुल राय, रवि राय बताया गया है. गौरतलब है कि हाल ही में एनजेपी थाना के बाड़ीभाषा इलाके में एक मोबाइल दुकान में चोरी की […]

सिलीगुड़ी : मोबाइल दुकान में चोरी मामले में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की एनजेपी थाना ने शनिवार रात चार लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम पंकज बसाक, प्रदीप दास, राहुल राय, रवि राय बताया गया है. गौरतलब है कि हाल ही में एनजेपी थाना के बाड़ीभाषा इलाके में एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना घटी थी.

इस घटना के बाद शिकायत मिलते ही एनजेपी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. जिसके बाद इन चारों का नाम सामने आया. शनिवार रात को पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया. रविवार चारों आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन चारों को रिमांड पर लेकर मामले को सुलझाने के लिए पूछताछ की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >