युवती की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया में किया पोस्ट

रायगंज : एक युवती की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया में पोस्ट करने का आरोप रायगंज ब्लॉक के अर्थगांव में सामने आया है. इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज की गयी है. आरोपी युवक इलाके से फरार है. शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर […]

रायगंज : एक युवती की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया में पोस्ट करने का आरोप रायगंज ब्लॉक के अर्थगांव में सामने आया है. इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज की गयी है. आरोपी युवक इलाके से फरार है. शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की गयी है.

खबर उसकी एक सहेली ने उसे दी. इसके बाद उसने इसे देखते ही साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज करवायी. आरोपी युवक की मां ने शिकायत को अस्वीकार कर दिया. उसने बताया कि उसके बेटे को झूठे आरोप में फंसाने की कोशिश की जा रही है. वहीं शिकायतकर्ता युवती का आरोप है कि आरोपी युवक अक्सर सड़क पर उसके हाथ पकड़कर खींच तान करता था. इलाके के पंचायत सदस्य दीपेन कर्मकार ने भी आरोपी को चिह्नित कर कड़ी सजा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >