पिता ने बेटे को जान से मार दिया

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना अंतर्गत बजबज थाना के मीठापुकुर खालचारा में मीटर घर बनाने को लेकर हुए विवाद में पिता ने बेटे पर कुदाल से प्रहार कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. उसे चित्तरंजन जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार की सुबह उसकी मृत्यु हो गयी. मृतक का […]

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना अंतर्गत बजबज थाना के मीठापुकुर खालचारा में मीटर घर बनाने को लेकर हुए विवाद में पिता ने बेटे पर कुदाल से प्रहार कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. उसे चित्तरंजन जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार की सुबह उसकी मृत्यु हो गयी. मृतक का नाम ऐजुल मल्लिक (25) है.

जानकारी के अनुसार अलग मीटर घर बनाने को लेकर पिता और पुत्र में विवाद चल रहा था. बेटे ने पिता नूरजमाल मल्लिक (55) से पूछे बिना मीटर घर बनाना शुरू कर दिया था. इसी बात को लेकर बाप-बेटे में विवाद छिड़ गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिता ने शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे मिट्टी खोदने वाले कुदाल से बेटे के सिर व पेट पर हमला कर दिया. ऐजुल मल्लिक को पहले खरबेरिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे चित्तरंजन जनरल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >