कत्ल में किसी अपने का ही हाथ बार-बार बयान बदल रही पत्नी

अच्छी तरह बॉक्सिंग जानता था पीड़ित, बचाव की भी की थी कोशिश घर की आलमारी में सुरक्षित मिले 6.97 लाख रुपये, गहने भी थे सुरक्षित कोलकाता : करया इलाके में मंगलवार रात को एक ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या किये जाने की प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि कत्ल में कोई अपना […]

अच्छी तरह बॉक्सिंग जानता था पीड़ित, बचाव की भी की थी कोशिश

घर की आलमारी में सुरक्षित मिले 6.97 लाख रुपये, गहने भी थे सुरक्षित
कोलकाता : करया इलाके में मंगलवार रात को एक ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या किये जाने की प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि कत्ल में कोई अपना ही जुड़ा है. कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि मृत ऑटो चालक मोहम्मद अब्दुल रफीक का पूरा परिवार 60 सदस्यों का था. वह चार भाई था, तीन भाई बांग्लादेश में काम के सिलसिले में रहते थे.
पहली पत्नी उसे छोड़कर अलग हो जाने के बाद उसने जाहिदा सलीम नामक महिला से दूसरा विवाह किया था. इसके बाद वह अकेला करया इलाके में दूसरी पत्नी के साथ रहता था. वारदात के एक दिन पहले पत्नी मायके गयी हुई थी. परिवार के नाम पर करया इलाके में 40 कट्ठा जमीन थी, जो प्रमोटर के हवाले कर दी गयी थी. इसके लिए प्रत्येक परिवार के सदस्य को 26-26 लाख रुपये मिले थे और जमीन में बननेवाले पांच टावर में फ्लैट भी मिलनेवाला था.
प्राथमिक जांच में घर के कमरे में 6.97 लाख रुपये और गहने सुरक्षित मिले हैं, इससे स्पष्ट होता है कि कत्ल लूट के इरादे से नहीं की गयी है. वह मौजूदा समय में जहां रहता है, वहां किसी परिचित के बिना पहुंचना मुश्किल है. जांच में यह भी पता चला है कि रफीक अच्छी तरह से बॉक्सिंग जानता था. आखिरी सांस तक उसने आत्मरक्षा के लिए बचाव की काफी कोशिश भी की थी, उसके नाखून में मिले निशान इसके पर्याप्त सबूत हैं.
घटना के बाद से उसकी पत्नी लगातार अपना बयान बदल रही है. प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट है कि कत्ल में कोई अपना ही शामिल है. उसकी हत्या किसने की और क्यों की, इसका पता लगाने के परिवार के सदस्यों के अलावा उनकी दूसरी पत्नी से लगातार समय-समय पर पूछताछ हो रही है. उम्मीद है कि जल्द कातिल तक पुलिस पहुंच जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >