बीरभूम से पुलिस व बीएसएफ कांस्टेबल समेत छह गिरफ्तार

कोलकाता : इ-मॉल के पास से लोगों के बीच में आर्मी लिखी हुई एक बोलेरो गाड़ी में एक युवक का अपहरण कर उसे बीरभूम ले जाकर गुप्त स्थान में रखने के आरोप में बहूबाजार थाने की पुलिस ने छह अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है. उनके पास से अपहृत सोमेन बोस को सुरक्षित रिहा कराने में […]

कोलकाता : इ-मॉल के पास से लोगों के बीच में आर्मी लिखी हुई एक बोलेरो गाड़ी में एक युवक का अपहरण कर उसे बीरभूम ले जाकर गुप्त स्थान में रखने के आरोप में बहूबाजार थाने की पुलिस ने छह अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है. उनके पास से अपहृत सोमेन बोस को सुरक्षित रिहा कराने में पुलिस को सफलता मिली है.

क्या है मामला : पुलिस सूत्रो‍ं के मुताबिक उन्हें खबर मिली कि गुरुवार रात नौ बजे के करीब बहूबाजार के निकट इ-मॉल के पास खड़े एक व्यक्ति को बोलेरो कार में जबरन खींचकर उसका अपहरण कर लिया गया है. पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि जिस बोलेरो में व्यक्ति का अपहरण किया गया है, उसका मालिक बीरभूम के लाभपुर में रहता है. पुलिस की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर लाभपुर से अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित रिहा करा लिया. वहां से छह अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >