फर्जी पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी गिरफ्तार

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाइ अड्डे पर श्रीलंका से लौट रहे एक बांग्लादेशी को फर्जी भारतीय पासपोर्ट सहित गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जहांगीर शेख है. वह विश्वजीत राय के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश में नौकरी कर रहा था. विदेश से लौटने के दौरान […]

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाइ अड्डे पर श्रीलंका से लौट रहे एक बांग्लादेशी को फर्जी भारतीय पासपोर्ट सहित गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति का नाम जहांगीर शेख है. वह विश्वजीत राय के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश में नौकरी कर रहा था.

विदेश से लौटने के दौरान ही बुधवार शाम एयरपोर्ट पर अप्रवासन विभाग के अधिकारियों को उसका पासपोर्ट देख कर संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने उससे पूछताछ की और उसके पास मौजूद अन्य दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि उसका पासपोर्ट फर्जी है. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ की जा रही है कि उसने कब, कैसे और कहां से पासपोर्ट बनाया था? किसने पासपोर्ट बनाने में मदद की थी? पुलिस इन सबका पता लगा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह कब पासपोर्ट के जरिए विदेश रवाना हुआ था?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >