दक्ष कार्यबल पर दिया जोर

राष्ट्रपति ने किया मालदा इंजीनियरिंग कॉलेज का उदघाटन दक्षता के लिए ट्रेनिंग की जरूरत मालदा : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बडी संख्या में अकुशल अथवा अर्ध कुशल कार्यबल को दक्ष बनाये जाने के लिए प्रशिक्षण मुहैया किये जाने की शुक्रवार को हिमायत की.प्रणब मुखर्जी ने जोर देकर कहा कि देश के 125 करोड़ लोगों में […]

राष्ट्रपति ने किया मालदा इंजीनियरिंग कॉलेज का उदघाटन

दक्षता के लिए ट्रेनिंग की जरूरत

मालदा : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बडी संख्या में अकुशल अथवा अर्ध कुशल कार्यबल को दक्ष बनाये जाने के लिए प्रशिक्षण मुहैया किये जाने की शुक्रवार को हिमायत की.प्रणब मुखर्जी ने जोर देकर कहा कि देश के 125 करोड़ लोगों में 58 फीसदी नौकरी चाहनेवाले लोग हैं और उन्हें दक्ष कामगार बनाया जाना चाहिए.

शुक्रवार को यहां मालदा जिले के पास वह गनी खान चौधरी इंस्टीटय़ूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे.राष्ट्रपति ने कहा कि देश में मौजूदा कार्यबल का सिर्फ एक तिहाई हिस्सा ही दक्ष है, जबकि अन्य या तो दक्ष नहीं है या वे आधे दक्ष हैं. उन्होंने कहा कि इन लोगों को दक्ष बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए. ऐसा विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम किए जाने की जरूरत है.

श्री मुखर्जी ने कहा कि कुछ साल में ही हम 50 करोड़ लोगों में कौशल का विकास कर देंगे. इस संस्थान की स्थापना 2010 में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एबीए गनी खान चौधरी की याद में की थी. राष्टपति ने परिसर में पौधारोपण भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >