सच हुआ गनी खान का सपना : राष्ट्रपति

मालदा : मालदा को शिक्षा के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का अब्दुल गनीखान चौधरी का सपना साकार हुआ है. उनका सपना शुरू से ही मालदा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना कर यहां के छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे ले जाने की थी और आज यह सपना साकार हो गया […]

मालदा : मालदा को शिक्षा के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का अब्दुल गनीखान चौधरी का सपना साकार हुआ है. उनका सपना शुरू से ही मालदा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना कर यहां के छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आगे ले जाने की थी और आज यह सपना साकार हो गया है.

उक्त बातें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को यहां कहीं. वह यहां गनी खान चौधरी इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट और टेक्नोलोजी का उदघाटन करने के बाद इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. शुक्रवार को राष्ट्रपति सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से यहां 12 ओल्ड मालदा के नारायणपुर स्थित गनीखान इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे.

यहां उन्होंने इस इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन का उदघाटन किया. इस अवसर पर राज्य के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी,दक्षिण मालदा के सांसद आबू हासेम खान चौधरी तथा मंत्री कृष्णोंदू नारायण चौधरी भी मंच पर उपस्थित थे. उदघाटन समारोह में करीब 14 मिनट का भाषण देने के बाद राष्ट्रपति खान परिवार के आवास कोतवाली चले गये.

उन्होंने वहीं दोपहर का भोजन किया. मौके पर राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी भी थे.कोतवाली से दो बजकर पांच मिनट पर राष्ट्रपति मालदा हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गये. वहां से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से कोलकाता के लिए रवाना हो गये.मालदा में उन्हें राज्य सरकार की ओर से मंत्री सावित्री मित्र, जिलाशासक शरद द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी ने उन्हें विदाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >