कारखानों में हड़ताल की राजनीति बर्दाश्त नहीं

औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चलीं बुद्धदेव भट्टाचार्य के रास्ते बांकुड़ा : कारखानों में हड़ताल की राजनीति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी. बंद की राजनीति का कड़ा विरोध करती हूं. जिले के बरजोड़ा स्थित सिद्धार्थ बिड़ला ग्रुप के एक्सप्रो इंडिया कारखाने में डाइलेक्ट्रिक (कैपोसिटर) फिल्म प्लांट के उद्घाटन समारोह में राज्य की मुख्यमंत्री ममता […]

औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चलीं बुद्धदेव भट्टाचार्य के रास्ते

बांकुड़ा : कारखानों में हड़ताल की राजनीति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी. बंद की राजनीति का कड़ा विरोध करती हूं. जिले के बरजोड़ा स्थित सिद्धार्थ बिड़ला ग्रुप के एक्सप्रो इंडिया कारखाने में डाइलेक्ट्रिक (कैपोसिटर) फिल्म प्लांट के उद्घाटन समारोह में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये बातें कहीं.

इससे पहले मुख्यमंत्री बांकुड़ा सर्किट हाउस से निकलकर सरकारी जनसभा को संबोधित करने बेलियातोड़ के जैमिनी राय कॉलेज मैदान में पहुंची. वहां उन्होंने 166 योजनाओं का उद्घाटन किया तथा 110 योजनाओं का शिलान्यास किया.

इस अवसर पर कालापाथर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज, पात्रशायर एवं हीड़बांध में मॉडल स्कूल, छातना आइटीआई में मॉडल स्कील डेवलपमेंट सेंटर, खातड़ा में नया आइटीआइ भवन, मेजिया ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन, सोनामुखी ब्लॉक के नये प्रशासनिक भवन समेत जिले एवं राज्य की 166 योजनाओं का उद्घाटन किया. मौके पर मुख्यमंत्री ने बांकुड़ा मालियाड़ा , दुर्लभपुर शिला कॉरीडोर, सोनामुखी, इर्ंदपुर एवं रानीबांध में आइटीआई, विष्णुपुर, पात्रशायर, बरजोड़ा एवं ओंदा में माइनॉरिटी हब, रायपुर पॉलीटेक्निक कॉलेज, मुकुटमनीपुर एवं ङिालिमिली में पथसाथी एवं बरजोड़ा में आइटीआई इत्यादि 110 योजनाओं का शिलान्यास किया.

साथ ही कन्याश्री, निज गृह निज भूमि, वनभूमि पट्टा, लोक कलाकारों को पेंशन, साइकिल, एंबुलेंस, मत्स्यजीवियों को मत्स्ययान, खिलाड़ियों को खेलकूद की सामग्री आदि प्रदान किये गये.

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश कम होने के कारण कृषकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

बांकुड़ा में परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये 25 नयी बसें दी जा रही हैं. आगामी दिनों में बांकुड़ा जिला विकास के मार्ग पर शीर्ष स्तर पर होगा. यहां 48 योजनाओं का उद्घाटन हो चुका है. जंगल महल इलाके में शांति स्थापित हुई है. अमन के कारण ही विकास संभव हुआ है.

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्याश्री योजना पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है. आगामी 14 अगस्त को कन्याश्री दिवस मनाया जायेगा. उन्होंने शीघ्र बीडीओ कार्यालय से संपर्क कर नाम पंजीकृत करा लेने का संदेश दिया.

युवाश्री योजना के बारे में सीएम ने कहा कि युवाओं को स्कील डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जायेगी. आगामी दो वर्षो में 9-10 लाख युवकों को प्रशिक्षण देकर रोजगार दिया जायेगा.

उन्होंने आगे कहा कि मनरेगा में राज्य प्रथम स्थान पर है. स्कील डेवलपमेंट में भी काफी आगे है. आने वाले दिनों में बंगाल पूरी दुनिया में एक मॉडल के रूप में उभरेगा. शेल्प हेल्प ग्रुप को ज्यादा काम देना होगा.

कृषि क्षेत्र में यहां 12 हजार बीघा जमीन पर प्याज की खेती की जा रही है. मत्स्य उत्पादन में भी जोर लगाना होगा. वहीं लोगों को व्यवसाय के क्षेत्र में ज्यादा ध्यान देना होगा.

शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य तरक्की कर रहा है. मेडिकल कॉलेजों में 1300 सीटें थीं. पिछले तीन वर्षो में यह बढ़ कर 1400 हो गयी हैं. मुख्यमंत्री ने बांकुड़ा की कानून-व्यवस्था की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती पर जन्म लेकर उन्हें गर्व है. जब तक रहेंगी आम जनता के लिये कार्य करेंगी.

मौके पर भाजपा एवं सीपीएम पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करते हुये कहा कि अधिकांश लोगों का मानना है कि वह धर्म की राजनीति करती हैं लेकिन राजनीति का मतलब सेवा करना है. जिसे सेवा नहीं करना है, उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कर्मियों को हिदायत दी कि काफी काम है. इसे चुनौती के रूप में लेना चाहिये. मुख्यमंत्री ने बरजोड़ा के एक्सप्रो इंडिया कारखाने के डाइलेक्टिक फिल्म प्लांट के उद्घाटन के समय कहा कि कारखानों में बंद की राजनीति नहीं होनी चाहिए. कारखाने का गेट बंद नहीं होना चाहिए. शिल्पांचल के विकास के लिये 7.5 करोड़ की लागत से बनने वाले कॉरीडोर के निर्माण से मेजिया, बरजोड़ा , दुर्गापुर के नागरिकों को लाभ होगा.

इस दौरान जिलाशासक विजय भारती, सांसद मुनमुन सेन, सांसद सौमित्र खां, मंत्री श्याम मुखर्जी, सभाधिपति अरुप चक्रवर्ती एवं विधायक तथा कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >