इंसेफलाइटिस से एक की मौत

उत्तर बंगाल के बाद अब महानगर भी चपेट में कई दिनों से था नारायण सरकार को तेज बुखार राज्य में अब तक 135 लोगों की हो चुकी है मौत कोलकाता : उत्तर बंगाल के बाद जापानी इंसेफलाइटिस अब महानगर में भी पहुंच गया है. शुक्रवार की सुबह कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में भरती इंसेफलाइटिस से पीडित […]

उत्तर बंगाल के बाद अब महानगर भी चपेट में

कई दिनों से था नारायण सरकार को तेज बुखार

राज्य में अब तक 135 लोगों की हो चुकी है मौत

कोलकाता : उत्तर बंगाल के बाद जापानी इंसेफलाइटिस अब महानगर में भी पहुंच गया है. शुक्रवार की सुबह कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में भरती इंसेफलाइटिस से पीडित नारायण सरकार की मौत हो गयी.

कल्याणी के निवासी श्री सरकार कुछ दिनों से गुवाहाटी में रहते थे. पिछले दिनों वह कोलकाता आये थे. विगत कई दिनों के तेज बुखार के बाद उन्हें महानगर स्थित स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन में भरती कराया गया था.

रक्त की जांच में पता चला कि उन्हें इंसेफलाइटिस है. उसके बाद उन्हें स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन के विशेष केबिन में रखा गया था. बाद में उन्हें कोलकाता मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया गया था. शुक्रवार सुबह वहां उनकी मौत हो गयी.

इसके साथ ही राज्य में इंसेफलाइटिस से मरनेवालों की संख्या बढ. कर 135 हो गयी है. उत्तर बंगाल में विगत एक सप्ताह से इंसेफलाइटिस का कहर जारी है. हाल में राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंसेफलाइटिस पर एक रिपोर्ट सौंपी है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जापानी इंसेफलाइटिस का प्रकोप असम से आया है.

राज्य के लोग बडी संख्या में असम काम के सिलसिले में जाते हैं. खास कर उत्तर बंगाल के जिलों में उनका आना-जाना ज्यादा ही है. इस कारण ही उत्तर बंगाल में इंसेफलाइटिस का कहर ज्यादा है.

सूअरों के खिलाफ अभियान जारी : वहीं, कोलकाता नगर निगम व कोलकाता पुलिस ने इंसेफलाइटिस पर काबू पाने के लिए सूअर पकड.ने का अभियान शुरू किया है. इसके तहत शुक्रवार को भी विभिन्न इलाकों में सूअर पकड.ने का अभियान चला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >