पुलिस बनकर ठगी करने का मामला : अंतरराज्यीय ईरानी गैंग से जुड़े हैं शाहिद व सैय्यद के तार

आसनसोल : पुलिस बनकर लोगों से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार शाहिद उर्फ शादिक हुसैन एवं सैय्यद अली के तार ईरानी गैंग से जुड़े हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों कुख्यात ईरानी गैंग से ताल्‍लुक रखते हैं. ये लोग देश के विभिन्न राज्यों में पुलिस अधिकारी, सीबीआई अधिकारी, दिल्ली पुलिस बनकर लोगों से […]

आसनसोल : पुलिस बनकर लोगों से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार शाहिद उर्फ शादिक हुसैन एवं सैय्यद अली के तार ईरानी गैंग से जुड़े हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों कुख्यात ईरानी गैंग से ताल्‍लुक रखते हैं. ये लोग देश के विभिन्न राज्यों में पुलिस अधिकारी, सीबीआई अधिकारी, दिल्ली पुलिस बनकर लोगों से ठगी करते हैं.

ये विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गो को सोने के गहने न पहने की हिदायत देकर उनसे गहने उतारकर बैग में रखवाते थे, बैग में रखने के दौरान असली गहनों को नकली गहनों से बदल देते थे.

गिरफ्तार शाहिद और सैय्यद दोनों मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के रहने वाले है. फिलहाल दोनों पुलिस रिमांड पर है. जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >