कांकसा से नटवरलाल गिरफ्तार, खुद को इंडियन नेवी का कर्मी बता कर करता था गोरखधंधा

दुर्गापुर / पानागढ़ : कांकसा थाना पुलिस ने खुद को इंडियन नेवी का जवान बताकर विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से वाहनों की खरीदारी करने के आरोप में पीयूष कुमार साह को गिरफ्तार किया. उसे रविवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. पुलिस जांच अधिकारी ने उसे कोर्ट से पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर […]

दुर्गापुर / पानागढ़ : कांकसा थाना पुलिस ने खुद को इंडियन नेवी का जवान बताकर विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से वाहनों की खरीदारी करने के आरोप में पीयूष कुमार साह को गिरफ्तार किया. उसे रविवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. पुलिस जांच अधिकारी ने उसे कोर्ट से पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया. उसके खिलाफ भादवि की धारा संख्या 419 /420/ 465 /467/ 468/ 471 /472 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.पीयूष हुगली जिला के मोगरा स्थित आदिसप्त ग्राम के बोरोपाड़ा मोड़ का निवासी है.

पुलिस ने उसके पास से इंडियन नेवी स्टीकर लगी आई-20 हुंडई कार, काले रंग की पल्सर बाइक, विभिन्न कारों की चाबी, एक ही नाम के दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड एवं दो दर्जन से अधिक एटीएम, डेबिट कार्ड, विभिन्न सरकरी एवं निजी बैंकों के पासबुक , कई नकली दस्तावेज जब्त किये. पीयूष खुद को इंडियन नेवी का जवान बताता था एवं लोगों को गोवा में पोस्टिंग होने की बात कहता था.
वह कुछ दिनों से पानागढ़ में सिविलियन के तौर पर रह रहा था. इंडियन नेवी का स्टिकर लगाकर हुंडई कार से घुमा करता था. पानागढ़ के शोरूमों से नकली दस्तावेज दिखला कर वाहनों का खरीद बिक्री का व्यवसाय कर रहा था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया.
पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. जांच के दौरान उसके पास से कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई. पुलिस का मानना है कि पीयूष नकली दस्तावेज दिखाकर विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से वाहन लोन पर लेकर उसे बेचने का धंधा किया करता है. रिमांड अवधि के दौरान पर्दाफाश होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >