अस्पताल से लापता मरीज की पिटाई से मौत

बच्चा चोर के संदेह में आमबागान में हुई थी उसकी सामूहिक पिटाई 22 सितंबर को भाग निकला था विधाननगर महकमा अस्पताल से दुर्गापुर : बिधाननगर महकमा अस्पताल से 22 सितंबर को लापता हुए बिंदानंद गोप को कोक ओवेन थाना पुलिस ने बच्चा चोरी के आरोप में सामूहिक पिटाई के दौरान जख्मी हालत में अस्पताल भेजा […]

बच्चा चोर के संदेह में आमबागान में हुई थी उसकी सामूहिक पिटाई

22 सितंबर को भाग निकला था विधाननगर महकमा अस्पताल से
दुर्गापुर : बिधाननगर महकमा अस्पताल से 22 सितंबर को लापता हुए बिंदानंद गोप को कोक ओवेन थाना पुलिस ने बच्चा चोरी के आरोप में सामूहिक पिटाई के दौरान जख्मी हालत में अस्पताल भेजा था. गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वह अंडाल थाना अंतर्गत हरीशपुर ग्राम का निवासी था. नह मानसिक रोगी था.
विगत 21 सितंबर को पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों ने विधाननगर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया था. 22 सितंबर को दोपहर वह अस्पताल से भाग गया. परिजनों ने दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. 24 सितंबर को कोक ओवेन थाना अंतर्गत डीपीएल गर्ल्स हाई स्कूल के आमबागान के समीप बच्चा चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने बिंदानंद की बेरहमी से पिटाई की. पुलिस उसे लोगों के चंगुल से छुड़ाकर उसे दोबारा बिधाननगर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान गुरुवार की देर संध्या उसकी मौत हो गई.
पुलिस उपायुक्त (ईस्ट) अभिषेक गुप्ता ने बताया कि मरीज की मौत होने की सूचना मिली है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >