फर्जी सीबीआई अधिकारी गिरफ्तार

सात लाख रुपये की ठगी का है आरोप बारासात थाने के विधान पार्क की है घटना कोलकाता : फर्जी सीबीआई अधिकारी का परिचय देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में बारासात थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम राहुल चौधरी बताया गया है. उस पर एक महिला को पुलिस में नौकर […]

सात लाख रुपये की ठगी का है आरोप

बारासात थाने के विधान पार्क की है घटना
कोलकाता : फर्जी सीबीआई अधिकारी का परिचय देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में बारासात थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम राहुल चौधरी बताया गया है. उस पर एक महिला को पुलिस में नौकर दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी का आरोप है. पीड़िता बारासात इलाके की रहने वाली है.
पुलिस के अनुसार आरोपी कुछ महीनों से बारासात के विधान पार्क इलाके में रह रहा था. वह खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया करता था. बताया गया है कि विधान पार्क बाजार में अपर्णा मजूमदार नामक एक महिला सब्जी बेचती है. वह अक्सर उसी के पास से सब्जी लिया करता था. सीबीआई अधिकारी समझ कर बाकी लोगों की तरह अपर्णा भी उससे डरती थी. एक दिन बात-बात में अपर्णा ने उससे कहा कि उसका बेटा माध्यमिक पास नहीं कर सका.
इसके बाद उसने उसके बेटे को पुलिस में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया. आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर उसने महिला से थोड़ा-थोड़ा कर कुल सात लाख रुपये ले लिये लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसके बेटे को नौकरी नहीं मिली. इसके बाद उसने बारासात थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. शिकायत मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >